खेल डेस्क। विराट कोहली लम्बे समय से भारतीय क्रिकेटर टीम की अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में कप्तानी कर रहे हैं, इसी कारण उन पर दबाव भी अधिक रहता है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के कारण भी विराट कोहली को आराम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में शुक्रवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले आज प्रेस कॉन्फे्रंस में विराट कोहली से पूछा लिया गया कि वह इस साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट को छोडऩे पर विचार कर रहे हैं।
इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने कह दिया कि वह खुद को अब से कठिन तीन साल के लिए तैयार कर रहे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली की इस बात से तो यह साफ हो गया है कि वह विश्व कप के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं है।