खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले गए पांचवें और अन्तिम टी-20 मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने नाम दर्ज नहीं करवाना चाहेगा।
रोहित शर्मा ने विराट कोहली को अब इस मामले में छोड़ा पीछे
इस मैच में शिवम दुबे ने एक ओवर में 34 रन लुटाकर अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवाया। वह टी-20 क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2016 में लौडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 32 रन खर्च किए थे।
पांचवें टी-20 मैच में नहीं खेलने के बावजूद विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड
वैसे इस मामले में विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज है। युवराज सिंह ने 2007 टी-20 विश्व कप के मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।रविवार को शिवम दुबे के एक ओवर में रोस टेलर और टिम सीफर्ट ने मिलकर चार छक्कों और दो चौकों की सहायता से 34 रन बनाए थे।