Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली कर सकते हैं ये प्रयोग

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच अब 8 फरवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो के समान होगा, क्योंकि इस मैच मिली हार के कारण वह एकदिवसीय सीरीज गंवा देगी।

इस खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री को पंसद करते हैं भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम को हैमिल्टन में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा 347 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके थे। भारतीय टीम को इस मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

पहले मैच में गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में दो परिवर्तन किए जा सकते हैं। इस मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्थान पर युजवेंद्र चहल को शामिल किया जा सकता है। हैमिल्टन में खेले गए पहले मैच में शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने काफी रन खर्च किए थे।

पोंटिंग और लारा ने की क्रिकेट में वापसी, दोनों महान बल्लेबाजों ने किया अभ्यास

इस मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 9 ओवर में 80 रन और स्पिनर कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 84 रन लुटाए थे। इस मैच में मेजबान टीम के रोस टेलर ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। भारतीय टीम की ओर से युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया था। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या कप्तान विराट कोहली दूसरे वनडे के लिए टीम में परिवर्तन करते हैं या नहीं।