Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन सचिन ने एक दिवसीय क्रिकेट में बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट का पहला दोहरा शतक आज ही के दिन लगा था। ये दोहरा शतक किसी और ने नहीं बल्कि भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लगाया था।

न्यूजीलैंड ने रोका भारत का विजयी रथ, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

सचिन तेंदुलकर ने 24 फरवरी, 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। सचिन ने इस दिन केवल 147 गेंदों पर 25 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली थी।

30 करोड़ रुपए के इस आलिशान घर में रहते हैं रोहित शर्मा, देख कर रह जाएंगे हैरान

सचिन की इस पारी के दम पर टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 401 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी 42.5 ओवर में 242 रन पर सिमट गई थी।

एक दिवसीय क्रिकेट में अब तक आठ दोहरे शतक लग चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगाए हैं। जबकि सचिन और रोहित के अलावा भारत के ही वीरेंद्र सहवाग, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल, पाकिस्तान के फखर जमान एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरे शतक लगा चुके हैं।