Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की रिकॉर्ड जीत

खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में शनिवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर रिकॉर्ड सात विकेट से जीत दर्ज की।

खतरे में पड़ा मोहम्मद अजहरुद्दीन का ये 35 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए। इसके जवाब में शैफाली वर्मा (49) और स्मृति मंधाना (55) की शानदार पारियों के माध्यम से भारत ने 19.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। प्रकार भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा भारत, टीम में हो सकते हैं ये बदलाव

सलामी बल्लेबाजों शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए केवल 50 गेंदों में 85 रन की साझेदारी करके भारतीय टीम की जीत की नींव रखी। भारतीय टीम की ओर से जेमिमाह रॉड्रिग्स (30) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 20) ने भी शानदार पारियां खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैन ऑफ द मैच एश्ले गार्डनर ने सर्वाधिक 93 रन की पारी खेली।