खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाजों हेनरी निकोलस (80) और मार्टिन गुप्टिल (66) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की सहायता से न्यूजीलैंड ने आज माउंट मोंगानुई में खेले गए तीसरे वनडे में भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी।
केएल राहुल ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, बनाए इतने रन
इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का 3-0 से क्लीन स्वीप कर टी-20 शृंखला में मिली करारी हार का बदला ले लिया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी-20 शृंखला 5-0 से अपने नाम की थी।
पाकिस्तान में एशिया कप खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम!
विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (112) के शानदार शतक और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (62) के बेहतरीन अर्धशतक से भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 296 रन बनाए थे। ,
जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बनाकर वनडे शृंखला में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से विकेट कीपर टॉम लाथम ( नाबाद 32 )और कॉलिन डी ग्रैंडहोमे ( नाबाद 58) ने भी मैच विजयी पारियां खेली।इससे पहले भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने 113 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की सहायता से 112 रन और श्रेयस अय्यर ने 63 गेंदों में 62 रन बनाए थे।