खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बहुत ही कम समय में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उन्होंने अपने खेल से दुनिया के कई पूर्व महान खिलाडिय़ों को अपना प्रशंसक बना लिया है।
आज ही के दिन अनिल कुंबले ने रचा था ये इतिहास
इसमें भारत के पूर्व महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर भी शामिल हो गए हैं। वह कंगारू टीम के इस युवा बल्लेबाज के खेल से बहुत ही प्रभावित हैं। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व रिकॉर्डों की झड़ी लगा चुके सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लाबुशेन की बल्लेबाजी और खेलने के स्टाइल की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि लाबुशेन उन्हें अपनी याद दिलाते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली कर सकते हैं ये प्रयोग
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अभी तक केवल 14 टेस्ट मैचों में ही 1459 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। लाबुशेन का टेस्ट क्रिकेट में औसत अभी 63.43 हैं। जबकि वह तीन वनडे में 100 रन भी बना चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पिछले साल ही पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था।