खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेटर में अपनी बादशाहत साबित कर चुके हैं। अब भारत का ये स्पिन गेंदबाज फिल्म के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
बिग बॉस-13: शहनाज गिल को लेकर आई ये चौंकाने वाली बात, जानिएं पूरा सच
भारतीय स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह अब फे्रंडशिप फिल्म के माध्मस से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही वह ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे जो किसी फिल्म में लीग रोल में नजर आएंगे। अभी तक कई क्रिकेटर फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन एक भी क्रिकेटर ने लीड रोल नहीं निभाया है।
अब अक्षय के साथ सूर्यवंशी में नजर आएगा ये अभिनेता
फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी है। फिल्म फे्रडशिप का पहला लुक जारी कर दिया गया है। जेपीआर और शाम सूर्या के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के पोस्टर में किसी का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन इस पोस्टर में हथकड़ी लगे हुए दो हाथ और क्रिकेट का खाली मैदान नजर आ रहा है।