खेल डेस्क। मार्टिन गुप्टिल (79) और रोस टेलर (नाबाद 73) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत को 22 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की।
न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल (79) और रोस टेलर (नाबाद 73) की अर्धशतकीय पारी की सहायता से दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 273 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर मार्टिन गुप्टिल ने 79 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। जबकि रोस टेलर ने 74 गेंदों में 73 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने 41 रन का योगदान दिया। स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने भारत की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट लिए। दो विकेट शार्दुल ठाकुर ने हासिल किए।