खेल डेस्क। तीन मैचों की वनडे सीरीज के हैमिल्टन में खेले पहले मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण अतिरिक्त रन रहें। इसमें भारतीय गेंदबाजों ने 24 वाइड सहित 31 अतिरिक्त रन दिए।
क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
इसी कारण तो भारतीय टीम को एक बार फिर से मैच में धीमी ओवर रेट के लिए जुर्माने का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया पर इस बार मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
आखिर रोस टेलर ने न्यूजीलैंड को दिला ही दी भारत पर जीत, लगाया शतक
मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने टीम इंडिया पर मैच के दौरान निर्धारित समय में चार ओवर कम फेंकने के कारण जुर्माना लगाया है। भारत के एकदिवसीय क्रिकेटर इतिहास में सबसे ज्यादा वाइड फेंकने का यह पांचवां मौका है। भारतीय टीम की ओर से जो 24 वाइड फेंकी गई इनमें से 13 वाइड तो जसप्रीत बुमराह ने ही डाली थी।