Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने की कैंसर की जंग जीतकर क्रिकेट में शानदार वापसी

इंटरनेट डेस्क। कैंसर से जंग जीतकर क्रिकेट में वापसी करने वाले खिलाडिय़ों का जिक्र होता है तो इसमें सबसे पहले भारत के बाएं हाथ पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह का नाम जेहन में आता है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह कैंसर से जंग जीतकर क्रिकेट में शानदार वापसी कर चुके हैं।

वैलेंटाइन डे पर सचिन ने किया बड़ा खुलासा, अंजली नहीं, ये है उनका पहला प्यार

2011 आईसीसी विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह को इस टूर्नामेंट के बाद ही कैंसर का पता चला था। अब एक और क्रिकेटर का नाम सामने आया है जिसने कैंसर की जंग जीतकर क्रिकेट में शानदार वापसी की है।

अभ्यास मैच में इस युवा बल्लेबाज ने शतक लगाकर पहले टेस्ट के लिए पेश किया दावा

केवल 15 साल की उम्र में ब्लड कैंसर का सामना करने वाले उत्तराखंड के ओपनर कमल सिंह कनियाल ने अपने डेब्यू रणजी मैच में ही शतक लगा दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे रणजी मैच में 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 160 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके लगाए।

संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कमल सिंह कनियाल ने बताया कि 15 साल की उम्र में उन्हें इस बीमारी का पता चला था। रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद पिता का माथा सन्न रह गया था।