खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में भी जारी रही। लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे विराट कोहली इस पारी में भी केवल तीन रन ही बना सके।
बिना बुर्के में नजर आई इरफान पठान की पत्नी, नहीं है किसी परी से कम
भारतीय पारी के 25वें ओवर में टिम साउथी ने पहली ही गेंद पर विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद एक बार फिर से विराट कोहली ने गलत रिव्यू ले लिया। हालांकि रिप्ले में साफ दिखाई दे रहा था कि गेंद मिडिल स्टंप को लग रही थी। इस प्रकार विराट कोहली ने अपना विकेट गंवाने साथ ही रिव्यू भी गंवा दिया।
मुम्बई इंडियंस के इस क्रिकेटर ने टी-20 क्रिकेट में लगाया तूफानी शतक
मैच युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (54) और अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 53) की अर्धशतकीय पारियों की सहायता से समाचार लिखे जाने तक भारत ने चार विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। हनुमा विहारी 44 रन बनाकर पुजारा के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।