Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले मैच में ही शतक लगाने वाले इस युवा बल्लेबाज की भारतीय टेस्ट टीम में हुई वापसी

खेल डेस्क। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतकीय पारी खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इस सलामी बल्लेबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल ओपनर रोहित शर्मा के स्थान पर टीम में जगह मिली है। पृथ्वी शॉ के साथ ही तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी भारत की टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

अब सचिन तेंदुलकर जीत सकते हैं ये सबसे बड़ा पुरस्कार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 21 फरवरी से शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला का पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच में भारत को नई सलामी जोड़ी मिल सकती है।

अंडर-19 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबला आज, टीम इंडिया विरोधी टीम से जीत चुकी है इतने मैच

भारतीय टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और इशांत शर्मा।