Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान के बाहर विराट कोहली ने हासिल की ये उपलब्धि, पीछे रह गए सभी दिग्गज

खेल डेस्क। क्रिकेट मैदान के अन्दर कई रिकॉर्ड बना चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब मैदान के बाहर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम की रनमशीन विराट कोहली सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यू के मामले में लगातार तीसरे साल नंबर एक पर कामय है। इस मामले में उन्होंने कई दिग्गजों को एक बार फिर से पीछे छोड़ दिया है।

शाहरूख -दीपिका के साथ नहीं, इनके साथ चेन्नई एक्सप्रेस का सीक्वल बनाना चाहते हैं रोहित शेट्टी

भारतीय कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 237.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 1691 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इसस मामले में दूसरे स्थान पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं।

अब तानाजी ने तोड़ दिया दबंग का ये रिकॉर्ड

अमेरिकी की ग्लोबल ऐडवाइजरी फर्म डफ ऐंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू विराट कोहली की आधी से भी कम है। अक्षय ब्रांड वैल्यू 104.5 मिलियन डॉलर है। उनके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (93.5), रणबीर सिंह (93.5), शाहरुख खान (66.1), सलमान खान (55.7), महेन्द्र सिंह धोनी (41.2), सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का नाम आता है।