इंटरनेट डेस्क। फिटनेस समस्या के कारण लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्याआज से शुरू हो रहे डीवाई पाटिल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।
कोहली, रोहित और डिविलियर्स को नहीं, आईपीएल में इस खिलाड़ी को मिले हैं सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार
हार्दिक पांड्या अभी बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। 16 टीमें के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या रियालंस 1 टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टीम की ओर से ही भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन भी खेलेंगे। ये दोनों क्रिकेटर भी चोट से उबर रहे हैं।
इस बॉलीवुड अभिनेता को पसंद करती हैं मंधाना, डेट पर जाना चाहती हैं साथ
इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और संजू सैमसन सहित कई खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, मनदीप सिंह, राहुल तेवतिया, वरूण चक्रवर्ती और रुतुराज गायकवाड़ डीवाई पाटिल ए टीम की ओर से खेलेंगे। डीवाई पाटिल बी टीम की ओर से कमलेश नागरकोटी, वरूण आरोन और मनन वोहरा खेलते दिखाई देंगे।