खेल डेस्क। रोस टेलर (109) और हेनरी निकोलस (78) और कप्तान टॉम लाथम (69) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए पहले मैच में भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत ने श्रेयस अय्यर (103), केएल राहुल (नाबाद 88) और कप्तान विराट कोहली (51) की शानदारी पारियों की मदद से 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर जीत दर्ज की।न्यूजीलैंड की ओर से रोस टेलर ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 84 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए।
विराट कोहली ने तोड़ा गांगुली का ये रिकॉर्ड, अजहरूद्दीन के इस रिकॉर्ड पर है नजर
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरा सबसे सफल रन चेज किया। रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। न्यूजीलैंड की यह संयुक्त रूप से लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने ही स्कोर का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी।
इससे पहले भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने मैच में 103 रन की शतकीय पारी खेली। अय्यर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान केवल 107 गेंदों सामना किया। अय्यर का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन था। अय्यर ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में केवल चौथी बार हुआ ऐसा, कोहली-अय्यर के अर्धशतक
वहीं लोकेश राहुल ने अपनी पारी में केवल 64 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। भारतीय पारी में मयंक अग्रवाल ने 32, पृथ्वी शॉ ने 20 और केदार जाधव ने 26 रन बनाए। इससे पहले भारत ने टी-20 शृंखला में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था।