Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब स्वामी विवेकानंद ने क्रिकेट में अंग्रेजों को चटा दी थी धूल, हासिल किए थे सात विकेट

खेल डेस्क। दुनिया के महान विचारक और हिंदू धर्म उपदेशक स्वामी विवेकानंद के बारे में आज हम आपको एक ऐसी बात बनाने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद एक बार तो आपको विश्वास ही नहीं होगा।

जब फिरोज गांधी ने ससुर के खिलाफ ही कर दी थी बगावत, नहीं चाहते हुए भी नेहरू को करना पड़ा था ऐसा

क्या आपको पता है कि स्वामी विवेकानंद की क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, बॉक्सिंग और तलवारबाजी में भी खासी दिलचस्पी थी। जी हां, ये बात बिल्कुल सही है। क्रिकेट में तो एक बार उन्होंने अंग्रेजों को अपनी गेंदबाजी के आगे धूल चटा दी थी।

पिता की मर्जी के खिलाफ इंदिरा गांधी ने उठा लिया था ये कदम, महात्मा गांधी ने की थी सहायता

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस पर लगभग 136 साल पहले खेले गए एक मैच में स्वामी विवेकानंद ने अंग्रेजों के खिलाफ सात विकेट हासिल किए थे। इस कारण अंग्रेजों की टीम केवल 20 रन ही बना सकी थी। यह मैच टाऊन क्लब और कलकत्ता क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मैच में स्वामी विवेकानंद ने टाऊन क्लब टीम की ओर से अंग्रेजों की कलकत्ता क्रिकेट क्लब के खिलाफ अपनी गेंदबाजी प्रतिभा को दिखाया। उन्होंने मैच में कुल सात विकेट झटके थे।