खेल डेस्क। अब ये साफ हो गया है कि भारत इस साल पाकिस्तान की मेजबानी होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेगा। बीसीसीआई की मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्ठि कर दी है।
टी-20 विश्व कप में भारत की लगातार चौथी जीत, शैफाली वर्मा ने फिर खेली तूफानी पारी
हालांकि ये टूर्नामेंट पाकिस्तान के स्थान पर दुबई में खेल जाएगा। भारत द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा करने से साफ मना करने के बाद इस बड़े आयोजन की चमक फीकी होती दिखाई दे रही थी। अब टूर्नामेंट का आयोजन स्थान बदलने के बाद भारत ने इसमें खेलने की पुष्ठि कर दी है।
सबसे अनोखी है पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की प्रेम कहानी, इसे ही बना लिया अपनी पत्नी
सौरव गांगुली ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि एशिया कप का आयोजन अब दुबई में होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों को इस टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करने का मौका मिलेगा। इसी साल सितम्बर-अक्टूबर में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत 27 सितम्बर को पाकिस्तान से भिड़ सकती है।