Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब सचिन तेंदुलकर जीत सकते हैं ये सबसे बड़ा पुरस्कार

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुरस्कारों की सूची में अब एक बड़ा पुरस्कार शामिल हो सकता है।कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके सचिन तेंदुलकर के साथ चार अन्य दावेदार को 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेस खेल लम्हे के पुरस्कार की दौड़ में शामिल किया गया है। पांचों में से विजेता कौन होगा इसकी घोषणा 17 फरवरी को बर्लिंग में लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान की जाएगी।

अंडर-19 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबला आज, टीम इंडिया विरोधी टीम से जीत चुकी है इतने मैच

विजेता के चयन के लिए तीसरे और अंतिम दौर की वोटिंग 16 फरवरी को समाप्त होगी। भारत की 2011 विश्व कप जीत के संदर्भ में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से जुड़े लम्हे को ;कैरीड आन द शोल्डर्स आफ ए नेशन शीर्षक प्रदान किया गया है।

हरभजन सिंह क्रिकेट के बाद अब फिल्म के क्षेत्र में बनाने जा रहे हैं ये रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर के नाम अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी भी कई बड़े विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने के विश्व कीर्तिमान आज भी दर्ज है।