खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने खेल के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में विशेष पहचान बनाई है। स्मृति मंधाना अभी भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 विश्व कप खेल रही है।
आज ही के दिन सचिन ने एक दिवसीय क्रिकेट में बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने उद्घाटन मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की है। हाल ही में इस भारतीय क्रिकेटर ने एक साक्षात्कार में खुद के जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को बहुत ही पंसद करती है।
न्यूजीलैंड ने रोका भारत का विजयी रथ, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
उन्होंने तो यहां तक बोल दिया कि वह ऋतिक रोशन पर डेट पर जाना चाहती हैं। इस दौरान उन्होंने अपना सबसे पसंदीदा क्रिकेटर पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को बताया है। भारत की बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी बहुत ही अच्छी लगती है। मंधाना इस इस बॉलीवुड फिल्म को बार-बार देखना पसंद करती है।