Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने तोड़ा गांगुली का ये रिकॉर्ड, अजहरूद्दीन के इस रिकॉर्ड पर है नजर

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हैमिल्टन में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ ख्ेाले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच के दौरान अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 348 रन का लक्ष्य, अय्यर का शतक, विराट-राहुल के अर्धशतक

विराट कोहली ने मैच में 63 गेंदों में 6 चौकों की सहायता से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली ने बतौर कप्तान अब कुल 5123 रन बना लिए हैं। जबकि सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान 5104 बनाए थे। कोहली ने केवल 87 मैचों में ही गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब विराट के पास इस शृंखला में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को पीछे छोडऩे का मौका होगा। उन्होंने बतौर कप्तान 174 मैचों में 5239 रन बनाए थे।

भारत की जूनियर टीम ने पाक को हराकर विश्व कप में बना डाले ये रिकॉर्ड

इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 200 मैचों में 6641 रन बनाए हैं। वहीं विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है। उन्होंने कप्तान रहते हुए वनडे के 230 मैचों में 8497 रन बनाए हैं।