Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभ्यास मैच में इस युवा बल्लेबाज ने शतक लगाकर पहले टेस्ट के लिए पेश किया दावा 

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड इलेवन के बीच आज से शुरू हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने शतकीय पारी खेल मेजबान टीम के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपना दावा ठोक दिया है।

वैलेंटाइन-डे पर दक्षिण अफ्रीका में बरपा था कहर, टेस्ट के न्यूनतम स्कोर पर हुई थी आउट

हनुमा विहारी (रिटायर्ट हर्ट 101) और चेतेश्वर पुजारा की (92) की शानदार पारियों के बावजूद भारतीय टीम अपनी पहली पारी में केवल 263 रन पर ही ढेर गई। टीम का ओर से तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर अजिंक्या रहाणे ने बनाए। उन्होंने 18 का योगदान दिया।

लुंगी एनगिडी ने टी-20 क्रिकेट में किया ऐसा प्रदर्शन जो वर्षों तक रहेगा प्रशंसकों को याद

इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाह, शुभमन गिल, साहा और आर अश्विन तो खाता भी नहीं खोल सके। जबकि मयंक अग्रवाल केवल एक रन ही बना सके।

हनुमा विहारी (रिटायर्ट हर्ट 101) और चेतेश्वर पुजारा की (92) ने पांचवें विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी निभाकर भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने अपने चार विकेट केवल 38 रन पर ही गंवा दिए थे।