Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेहरा बोले- हर सीरीज में इस गेंदबाज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते, नाम है...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली सीरीज के टी20 और वनडे मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में 5-0 से T20 सीरीज को जीत लिया वहीं वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के हाथों से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। जसप्रीत बुमराह भी अपनी धारदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के सामने कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद जसप्रीत बुमराह कि काफी आलोचनाएं हुई थी।

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का समर्थन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी आशीष नेहरा ने उनका समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान आशीष नेहरा ने कहा कि, हर सीरीज में हम जसप्रीत बुमराह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते हैं क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि जसप्रीत बुमराह चोट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी कर रहे हैं।

किसी भी खिलाड़ी के लिए हर मैच में अपना बेस्ट देना मुमकिन नहीं है। नेहरा ने आगे बात करते हुए कहा कि, प्लेइंग इलेवन को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम और भी बेहतर काम कर सकती है। बुमराह और शमी के अलावा बाकी गेंदबाजों को भी अपने रोल को अच्छी तरीके से समझना होगा।



Herald