Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिरकार मिल गया भारत को नया युवराज सिंह, जानें किस खिलाड़ी में है काबिलियत

विश्व कप 2019 के बाद युवराज सिंह हमेशा अपने संन्यास को लेकर चर्चा में रहे हैं। चयनकर्ताओं के द्वारा नजरअंदाज किए जाने की वजह से युवराज सिंह को सन्यास लेना पड़ा।

युवराज सिंह ने हमेशा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम को कई बार जीत दिलाने वाले हीरो युवराज सिंह को कोई नहीं भूल सकता है। युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मैच, 304 वनडे मैच और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में युवराज सिंह का प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहा है।

युवराज सिंह के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हमेशा युवराज की तरह बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की खोज होती रही है। ऐसा लग रहा है कि युवराज सिंह की यह खोज अब पूरी हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं जो युवराज सिंह की तरह बल्लेबाजी करने की पूरी काबिलियत रखता है। युवराज सिंह की तरह बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं।

श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से 15 वनडे मैच और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने बहुत ही धुआंधार प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों को खेलकर 44 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसमें 3 छक्के और एक चौका भी लगाया था।



Herald