इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम इस मैच में टेस्ट सीरीज बचाने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी।
बड़ी खबर: सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मिली कप्तानी
टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल जाएंगे। खबरों के अनुसार भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दाएं टखने में चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।
टी-20 विश्व कप: भारत सेमीफाइनल में, तूफानी बल्लेबाजी कर शैफाली वर्मा ने बनाया ये रिकॉर्ड
भारत के लिए करो या मरो के इस मैच के लिए इशांत शर्मा के स्थान पर उमेश यादव को मौका दिया जा सकता है। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने एक समय भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका था।
भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी तक 1-0 से पीछे हैं। पहले मैच में उसे दस विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।