Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल दो गेंदों पर ही हैट्रिक लेने वाला ये गेंदबाज अब नहीं खेल सकेगा आईपीएल, ये है कारण

खेल डेस्क। इंडियर प्रीमियर लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे अब इस भारतीय टूर्नामेंट के आगामी सत्र में अपना जलवा नहीं दिखा पाएंगे। इससे शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है।

ये हैं आईपीएल के पांच सबसे कंजूस गेंदबाज, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

48 वर्षीय स्पिनर गेंदबाज प्रवीण तांबे को आईपीएल 2020 से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। प्रवीण तांबे को इस बार केकेआर ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था।

खबरों के अनुसार, भारतीय स्पिनर प्रवीण तांबे को 2018 में शारजाह में टी10 लीग में खेलने की सजा मिली। प्रवीण ने संन्यास लेकर इस टूर्नामेंट में शिरकत की थी। इसकी जानकारी उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ को भी दी थी। हालांकि उन्होंने इस टूर्नामेंट के बाद अपना इस्तीफा भी वापस ले लिया था।

क्या इस युवती के साथ है सचिन के बेटे अर्जुन का अफेयर?

तांबे के नाम आईपीएल में केवल दो गेंदों पर ही हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड है। आईपीएल के सातवें सत्र में उन्होंने केकेआर के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था। तांबे ने केकेआर की पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर मनीष पांडे को स्टंप आउट कराया। हालांकि ये गेंद वाइड थी। इसके बाद उन्होंने अगली गेंदों पर यूसुफ पठान और रयान टेन डोशाचे को पवेलियन की राह दिखाई थी।