खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के वेलिंगटन में खेले गए पहले मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब उसे ये सीरीज बचाने के लिए 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को हर हार में जीतना होगा।
अब इस टूर्नामेंट में खेलेंगे हार्दिक पांड्या और शिखर धवन
वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर पहले टेस्ट मैच में मिली दस विकेट की करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम प्रबंधन दूसरे मैच के लिए तीन बड़े परिवर्तन कर सकता है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा और ऋद्धिमान साहा को खेलने का मौका मिल सकता है।
कोहली, रोहित और डिविलियर्स को नहीं, आईपीएल में इस खिलाड़ी को मिले हैं सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार
पहले मैच में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन और विकेटकीपर ऋषभ पंत अपना प्रभाव छोडऩे में असफल रहे थे। ये तीनों क्रिकेटर दूसरे टेस्ट की अन्तिम प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।