खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले बुशफायर चैरिटी मैच के लिए आज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अभ्यास किया। यह मैच आज 9 फरवरी को मेलबर्न के जंक्शन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। बारिश के चलते इस मैच को यहां पर शिफ्ट किया गया है। इससे पहले ये 8 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना था।
मैदान के बाहर विराट कोहली ने हासिल की ये उपलब्धि, पीछे रह गए सभी दिग्गज
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। मैच में पोंटिंग की टीम के कोच भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और एडन गिलक्रिस्ट की टीम के कोच वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श होंगे।
ये है पहले वनडे में भारत को मिली हार का सबसे बड़ा कारण
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। अब प्रशंसकों की इच्छा है कि इस मैच में पोंटिंग और लारा एक साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दें।
If I'm batting three on Sunday, hopefully this guy is on my team and batting four @brianlara pic.twitter.com/dsaXhJTLoU
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) February 6, 2020