खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर कुछ साल में टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इस क्रिकेटर ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं।
वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर न्यूजीलैंड ने लिया भारत से बदला
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि वह टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट करियर को बढ़ाने के लिए और अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए अगले कुछ साल में टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
पाकिस्तान में एशिया कप खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम!
वर्ष 2018 में गेंद से छेडख़ानी के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद डेविड वार्नर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की है। इसके बाद वार्नर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की ओर से वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर भी चुना गया। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में खेलना कठिन है।
उनके इस बयान के बाद ये संभावना व्यक्त की जा रही है कि डेविड वार्नर अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद क्रिकेट के इस फॉमेंट से संन्यास ले लेंगे। इस साल ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप खेला जाएगा।