Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीके नायडू टूर्नामेंट : हार के साथ बिहार के सफ़र पर लगा विराम

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी मैच में मेजबान बिहार को पुडुचेरी ने 133 रनों से हरा दिया. 481 रनों के लक्ष्य के जवाब में बिहार की टीम दूसरी पारी में 347 रनों पर ऑल आउट हो गई. बिहार ने अपनी पहली पारी में 112 रन बनाये थे. पुडुचेरी ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाये थे, जबकि दूसरी पारी पांच विकेट पर 361 रन बना कर घोषित की थी.

इस टूर्नामेंट में बिहार की टीम कुल नौ मैच खेली, जिसमें बिहार को चंडीगढ़, पांडिचेरी, मणिपुर, ओडिशा से हार और मिजोरम,  मेघालय, सिक्किम , अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से जीत मिली.

खेल के तीसरे दिन बिहार ने बिना किसी नुकसान के 66 रन से खेलना शुरू किया और सलामी बल्लेबाज विश्वजीत गोपाला ने 36 तथा प्रणव सिंह ने 28 रन के बाद खेलना शुरू किया. बिहार को तीसरे दिन पहला झटका विश्वजीत गोपाला के रूप में 85 रन के योग पर लगा जब वे अपने दूसरे दिन के स्कोर में 9 रन का इजाफा कर सिदक सिंह की गेंद पर जार्ज द्वारा स्टंप आउट किये गए.

इसके बाद शकीबुल गणि ने प्रणव सिंह का पूरा साथ दिया. दोनों ने मिल कर लक्ष्य की ओर टीम को ले जाने का प्रयास किया और 123 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इस जमी जोड़ी को सिदक सिंह ने प्रणव सिंह को बोल्ड आउट कर तोड़ा. प्रणव सिंह 198 गेंदों में 77 रन बना कर आउट हुए. इसके बाद बिहार की पारी लड़खड़ा गई. अभी टीम के स्कोर में 34 रन का इजाफा हुआ हुआ था कि विभूति भास्कर 10 रन बना आउट हो गए. इसके तुरंत बाद पूविरासन ने शकीबुल गणि को 97 रन के निजी योग पर बिहार को चौथा झटका दे दिया.

शकीबुल गणि ने 203 गेंदों में 14 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 97 रन बनाये. इसके बाद एक-एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते गए. विकेट पर कुछ देर टिके तो कप्तान सचिन कुमार सिंह और अपूर्वा आनंद. आखिरकार बिहार की पारी 347 रनों पर सिमट गई और बिहार को हार का मुंह देखना पड़ा. हर्ष राज ने 10, उत्कर्ष भास्कर ने 6, कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 37, हर्ष कुमार ने 5, प्रशांत कुमार सिंह ने 10, अपूर्वा आनंद ने 22 रन बनाये. अपूर्वा आनंद बिना खाता खोले नाबाद रहे. पुडुचेरी की ओर से सिदक सिंह ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और 140 रन देकर छह, सतीश ने 108 रन देकर 3 और पूविरासन एम ने 47 रन देकर एक विकेट चटकाये.

The post सीके नायडू टूर्नामेंट : हार के साथ बिहार के सफ़र पर लगा विराम appeared first on Live Cities.