Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली की इस साधारण लड़की ने सरेआम किया था क्रिस गेल को प्रपोज, गेल भी हो गए थे हैरान!

जैसा कि आप सभी को पता है कि आईपीएल के दौरान विश्व के बेहतरीन क्रिकेटर एक साथ खेलते हुए नजर आते हैं। जल्द ही आईपीएल की शुरुआत भी होने वाली है और दर्शक आईपीएल मैचों को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा विश्व के अलग-अलग देशों के बेहतरीन खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा बनते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की हमेशा इस सीरीज में प्रशंसा होती रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल से जुड़े हुए एक बेहद रोचक किस्से के बारे में आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं।

हम बात कर रहे हैं आईपीएल के 9वें सीजन की जब क्रिस गेल अपनी खराब फार्म की वजह से परेशान थे और वह मैदान पर रन बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। उस दौरान दिल्ली की एक साधारण लड़की ने क्रिस गेल को प्रपोज किया था। दिल्ली की उस लड़की का नाम आरोही था। उस लड़की ने क्रिस गेल को ट्विटर के जरिए डिनर डेट के लिए प्रपोज किया था। लड़की ने ट्विटर के जरिए कहा था कि, मेरा दिल आपके लिए धड़कता है और क्या हम डिनर डेट के लिए जा सकते हैं।

क्रिस गेल ने उस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा था कि हां मैं डिनर के लिए तैयार हूं लेकिन बिल का भुगतान आपको ही करना होगा। फिर आरोही ने क्रिस गेल के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा था कि, हां मैं बिल देने के लिए तैयार हूं लेकिन आपको आरसीबी के लिए तक लगाना होगा।



Herald