खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (नाबाद 105) और दिव्यांश सक्सेना (नाबाद 59) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दस विकेट से शिकस्त देकर आईसीसी अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पहले मैच में ही शतक लगाने वाले इस युवा बल्लेबाज की भारतीय टेस्ट टीम में हुई वापसी
भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी टीम को 43.1 ओवर में केवल 172 रन पर ही ढेर कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 विश्वकप में विरोधी टीम को लगातार ऑलआउट करने का अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम इंडिया अभी तक 2018-2020 में 11 बार विरोधी टीमों को ऑलआउट कर चुकी है। इससे पहले 2006- 2008 की अवधि में दस बार ऐसा किया था।
अब सचिन तेंदुलकर जीत सकते हैं ये सबसे बड़ा पुरस्कार
यशस्वी जायसवाल (नाबाद 105) और दिव्यांश सक्सेना (नाबाद 59) की पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 176 रन की जबरदस्त साझेदारी के बदौलत गत चैंपियन भारत ने लक्ष्य केवल 35.2 ओवरों में ही बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।
इस प्रकार भारतीय जूनियर टीम लगातार तीसरी बार और कुल सातवीं बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल रही। मैन ऑफ द मैच यशस्वी जायसवाल ने अपनी नाबाद 105 रनों की पारी के दौरान आठ चौके और चार छक्के लगाए।