Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ये तूफानी तेज गेंदबाज हो सकता है न्यूजीलैंड टीम में शामिल

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 21 फरवरी से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए अभी कीवी टीम की घोषणा नहीं की गई है। टीम की घोषणा 17 फरवरी को होने की संभावना है।

युवराज के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने की कैंसर की जंग जीतकर क्रिकेट में शानदार वापसी

इस सीरीज के लिए कीवी टीम में तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को जगह मिल सकती है। लॉकी फर्ग्यूसन अब चोट से उबरकर टीम में वापसी करने का तैयार है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्ट खेलने वाले लॉकी फर्ग्यूसन ऑकलैंड डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे।

वैलेंटाइन डे पर सचिन ने किया बड़ा खुलासा, अंजली नहीं, ये है उनका पहला प्यार

अब यह क्रिकेटर न्यूजीलैंड डोमेस्टिक वनडे फाइनल मैच में अपनी फिटनेस साबित कर सकता है। दो मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। टीम इंडिया अभी न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। वह मैच की पहली पारी में 263 ही बना सकी है।

भारत की ओर से युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा ही शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। हनुमा विहारी ने शतक और पुजारा ने अर्धशतक लगाया है।