खेल डेस्क। भारत के खिलाफ आज वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में उतरते ही न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर का ये 100वां टेस्ट मैच है।
मैकुलम ने अपने अन्तिम टेस्ट मैच में बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड
इसके साथ ही वह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेेटों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में अगल-अलग सौ या अधिक मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट बन गए हैं। इससे पहले ये उपलब्धि कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका था।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर 231 वनडे, 100 टी-20 खेल चुके हैं। भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ही उन्होंने अपना 100 मैच खेला था।
क्या विराट कोहली क्रिकेट के इस फॉर्मेट से लेंगे संन्यास? कही ये बात
मैच में समाचार लिखे जाने तक भारत ने अपने पांच विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। उप कप्तान अजिंक्या रहाणे 38 और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। मयंक अग्रवाल ने 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे लंबे खिलाड़ी काइल जैमिसन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए हैं।