खेल डेस्क। कप्तान क्विंटन डी कॉक (107) और टी बवूमा (98) की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
आखिर रोस टेलर ने न्यूजीलैंड को दिला ही दी भारत पर जीत, लगाया शतक
टॉस हारकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 258 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47. 4 ओवर में तीन विकेट पर 259 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डी कॉक ने इस शतकीय पारी के माध्यम से अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह बतौर कप्तान, सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले ये उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने हासिल की थी।
विराट कोहली ने तोड़ा गांगुली का ये रिकॉर्ड, अजहरूद्दीन के इस रिकॉर्ड पर है नजर
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने बतौर सलामी बल्लेबाज कप्तानी करते हुए साल 2006 में पर्थ में श्रीलंका के खिलाफ 116 रन की शतकीय पारी खेली थी। कप्तान डी कॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में 113 गेंदों का सामना करते हुए ये शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया।