खेल डेस्क। बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह और तेज गेंदबाज इरफान पठान के बाद भारतीय टीम का एक और स्टार क्रिकेटर संन्यास लेने वाला है। ये क्रिकेट और कोई नहीं हरभजन सिंह है। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
सचिन और लारा करेंगे टी-20 क्रिकेट में वापसी, पांच देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा
स्टार भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह के नजदीकी सूत्रों के अनुसार इस साल आईपीएल के 13वें संस्करण के दौरान ही वह अपने करियर को लेकर आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस बार भी वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ये विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे रोस टेलर
स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अन्तिम बार मार्च 2016 में टीम इंडिया की ओर से खेले थे। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 417 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। अनिल कुंबले ने 619 और कपिल देव ने 434 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।