Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस पूर्व भारतीय कप्तान की बनेगी बॉयोपिक! ऋतिक रोशन निभा सकते हैं रोल

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी उन खिलाडिय़ों में शामिल हो सकते हैं, जिनके जीवन पर अभी तक बॉयोपिक बन चुकी है। यानी सौरव गांगुली आगामी समय में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और महेन्द्र सिंह धोनी की सूची में शामिल हो जाएंगे।

इस बात को लेकर बॉलीवुड के दो भाइयों के बीच आई दरार!

पूर्व महान तेज गेंदबाज कपिल देव की बॉयोपिक अब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मिल रही खबरों की मानें तो प्रड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर सौरभ गांगुली की बायॉपिक बनाने पर विचार कर रहे हैं।

हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन खबरों से पता चला है कि इस संबंध में करण जौहर कई बार बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली से मुलाकात कर चुके हैं।

भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाएगा ये बॉलीवुड स्टार

क्रिकेटर की दुनिया में दादा के नाम से लोकप्रिय सौरव गांगुली की बॉयोपिक का नाम दादागीरी हो सकता है। फिल्म में गांगुली का किरदार ऋतिक रोशन निभा सकते हैं। इस संबंध में गांगुली खुद अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं।