Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ये विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे रोस टेलर

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ 21 फरवरी को शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में उतरते ही न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोस टेलर का ये 100वां टेस्ट मैच होगा।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ये तूफानी तेज गेंदबाज हो सकता है न्यूजीलैंड टीम में शामिल

इसके साथ ही वह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेेटों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में अगल-अलग सौ या अधिक मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट बन जाएंगे। अभी तक ये उपलब्धि कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका है।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर 231 वनडे, 100 टी-20 और 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ही उन्होंने अपना 100 मैच खेला था। वह टी-20 क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेट हैं।

युवराज के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने की कैंसर की जंग जीतकर क्रिकेट में शानदार वापसी

उनसे पहले पाकिस्तान के शोएब मलिक और भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ये उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि अभी तक भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस टीम में रोस टेलर को स्थान मिलना लगभग तय है।