Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड ने रोका भारत का विजयी रथ, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को दस विकेट से करारी शिकस्त दी।

टी-20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, ये उपलब्धि हासिल करने से चूकी पूनम यादव

इसके साथ ही कीवी टीम ने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत का विजयी रथ भी रोक दिया। भारत को लगातार सात मैचों में जीत हासिल करने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। सोमवार को मैच में चौथे दिन भारतीय टीम केवल 191 रन पर ढेर हो गई।

30 करोड़ रुपए के इस आलिशान घर में रहते हैं रोहित शर्मा, देख कर रह जाएंगे हैरान

'इससे मेजबान टीम को जीत हासिल करने के लिए केवल नौ रन का लक्ष्य मिला, इस लक्ष्य को कीवी टीम ने बिना नुकसान के हासिल कर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सौवीं जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से भारत की दूसरी पारी में टिम साउथी (61 रन देकर पांच) और ट्रेंट बोल्ट (39 रन देकर चार) ने शानदार गेंदबाजी की। टिम साउथी को मैच में नौ विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।