Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन अनिल कुंबले ने रचा था ये इतिहास

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। वह आज के दिन को कभी नहीं भूलना चाहेंगे। आज ही के दिन यानी 7 फरवरी, 1999 को उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली कर सकते हैं ये प्रयोग

21 साल पहले इसी दिन भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने पाक के खिलाफ टेस्ट पारी में सभी दस विकेट झटक कर इतिहास रचा था। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर की बराबरी की थी।

इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट की एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल थे। इस पारी में उन्होंने 51.2 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे।

इस खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री को पंसद करते हैं भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार

4 से 7 फरवरी 1999 तक दिल्ली के तत्कालीन फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मैच में अनिल कुम्बले ने पाक पारी में 26.3 ओवरों में 74 रन देकर सभी दस विकेट लिए थे। अनिल कुंबले की इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ये मैच 212 रनों से जीतने में सफल रहा था।