खेल डेस्क। चोट के कारण न्यूजीलैंड की टीम से बाहर होने के बावजूद तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नम्बर वन का ताज छीन लिया है।
ये तीन क्रिकेटर टी-20 क्रिकेट में लगा सकते हैं दोहरा शतक, युवराज ने कही ये बात
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। इस सीरीज में बुमराह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे। बोल्ट के अब 727 और जसप्रीत बुमराह के 619 अंक हैं।
आईसीसी रैंकिंग में बुमराह के बाद अफगानिस्तान के मुजीबु-उर-रहमान, दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का नम्बर आता है।
भारत में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेंगे डेविड वार्नर!
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद बल्लेबाजी रैंकिंग में नम्बर वन का ताज बरकरार रखने में सफल रहे। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे, पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे, न्यूजीलैंड के रोस टेलर चौथे और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस पांचवें स्थान पर हैं।