खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इसमें कब कौनसा रिकॉर्ड बन जाए कहा नहीं जा सकता है। अब भारत में एक महिला क्रिकेट ने अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। चंडीगढ़ की कप्तान काशवी गौतम ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में विरोधी टीम के सभी दस विकेट लेकर इतिहास रच दिया है।
अब इस पूर्व भारतीय कप्तान की बनेगी बॉयोपिक! ऋतिक रोशन निभा सकते हैं रोल
वह ये रिकॉर्ड बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले एक दिवसीय क्रिकेट में ये उपलब्धि नेपाल के महबूब आलम ने हासिल की थी।
आंध्र प्रदेश में खेले जा रहे महिला अंडर-19 वनडे मुकाबले में काशवी गौतम ने मेजबान टीम के खिलाफ एक हैट्रिक सहित सभी दस विकेट हासिल किए। काशवी ने केवल 4.5 ओवर 12 रन देकर सभी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। आंध्र प्रदेश की टीम केवल 25 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान विराट कोहली ने दे डाली ये हिदायत
चंड़ीगढ़ ने यह मुकाबला 161 रनों से अपने नाम किया। इससे पहले चंडीगढ़ ने 186 रन बनाए थे। गौरतलब है कि भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले पाकिस्तान की एक पारी में सभी दस विकेट हासिल कर चुके हैं।