खेल डेस्क। भारत के खिलाफ 21 फरवरी से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज के लिए मेजबान टीम में बांए हाथ के तूफानी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है।
युवराज ने खेली तूफानी दोहरी शतकीय पारी, लगा दिए इतने छक्के
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान वो चोटिल हुए बोल्ट भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। अब उनके आने से टीम ने बड़ी राहत की सांस ली होगी।
उनके अलावा न्यूजीलैंड के सबसे लंबे खिलाड़ी काइल जैमिसन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वहीं बांए हाथ के स्पिनर एजाज पटेल को भी टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है। भारत ने टी-20 शृंखला 5-0 से अपने नाम करने के बाद वनडे शृंखला 3-0 से गंवाई थी।
युवराज और इरफान के बाद अब ये भारतीय क्रिकेटर लेगा संन्यास!
टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, टॉम ब्लंडेल, रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कोलिन डी ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, नील वैगनर, एजाज पटेल, काइल जैमिसन और डेरिल मिचेल।