Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रेयस अय्यर ने लगाया अपने करियर का पहला शतक, विराट-राहुल के अर्धशतक

खेल डेस्क। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में खेले जा रहे पहले एक दिवसीय मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की। उन्होंन मैच में 100 रन की शतकीय पारी खेली।

अय्यर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान केवल 101 गेंदों सामना किया। अय्यर का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन था। अय्यर ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

श्रेयस अय्यर (नाबाद 100), लोकेश राहुल (नाबाद 51) और कप्तान विराट कोहली (51) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में खेले जा रहे पहले एक दिवसीय मैच में 43 ओवर में तीन विकेट पर 277 रन बना लिए हैं।