Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी : बाबुल के शतक और विकाश के अर्धशतक से बिहार हुआ मजबूत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सिक्किम के खिलाफ कटक के ड्रीम्स ग्राउंड पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बिहार ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक बिहार ने बाबुल (नाबाद 119) के शतक और विकास रंजन (नाबाद 50 रन) के अर्धशतक की बदौलत विकेट पर रन बना लिये हैं और इस प्रकार बिहार को 325 रन रन की कुल बढ़त हासिल को गई है. बिहार ने अपनी पहली पारी में 305 रन बनाये थे जबकि सिक्किम ने पहली पारी ने 272 रन बनाये थे.

खेल के तीसरे दिन बिहार ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज इंद्रजीत कुमार दूसरी पारी में भी फेल रहे और मात्र दस रन के योग पर ईश्वर चौधरी की गेंद पर बोल्ड आउट हो कर पवेलियन लौट आये. इस समय टीम का स्कोर 18 रन था. इसके बाद कुमार रजनीश और यशस्वी रिषभ ने पारी को संभाला. पहली पारी की अपेक्षा दूसरी पारी में कुमार रजनीश ने विकेट पर टिकने का प्रयास किया और दोनों बल्लेबाजों ने 64 रनों की साझेदारी की. बिहार को दूसरा झटका कुमार रजनीश के रूप में 82 रन के योग पर लगा. कुमार रजनीश 86 गेंदों में 27 रन बना कर आउट हुए.

कुमार रजनीश के पीछे-पीछे यशस्वी रिषभ भी पवेलियन लौट गए. उस समय में टीम के स्कोर मात्र 6 रन का इजाफा हुआ था. यशस्वी रिषभ 71 गेंदों में 39 रन बनाये. अब जिम्मेवारी बाबुल कुमार और पिछले मैच में तेज शतक लगाने वाले शशीम राठौर पर आ गया पर यह जोड़ी जम न पायी. शशीम राठौर को इकबाल अब्दुला ने 19 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद रहमतुल्लाह भी ज्यादा स्कोर नहीं कर पाये और 12 रन बना कर पवेलियन लौट गए.

इस समय टीम का स्कोर 168 रन था. इसके बाद पिछले मैच में शतक से चूके विकेटकीपर बल्लेबाज विकास रंजन ने बाबुल का पूरा साथ दिया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर पांच विकेट तक 292 रन तक पहुंचाया. तीसरे दिन के खेल समाप्ति के समय तक बाबुल कुमार 207 में 119 और विकास रंजन 101 गेंद में 50 रन बना कर खेल रहे थे. बाबुल कुमार ने 84 गेंदों में अपना अर्धशतक और 158 गेंदों में शतक पूरा किया. सिक्किम की ओर से ईश्वर चौधरी ने 66 रन देकर एक, इकबाल अब्दुला ने 57 रन देकर एक, ली योंग लेप्टा ने 64 रन देकर एक, नितेश कुमार गुप्ता ने 20 रन देकर एक और यशपाल ने 16 रन देकर एक विकेट चटकाये.

The post रणजी ट्रॉफी : बाबुल के शतक और विकाश के अर्धशतक से बिहार हुआ मजबूत appeared first on Live Cities.