खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। इस बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज को एक बार फिर से आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी मिल गई है।
टी-20 विश्व कप: भारत सेमीफाइनल में, तूफानी बल्लेबाजी कर शैफाली वर्मा बनाया ये रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा निर्णय लेते हुए केन विलियम्सन के स्थान पर दोबारा से डेविड वार्नर को टीम का कप्तान बनाया है। दक्षिण अफ्रीका में दो साल पहले हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण डेविड वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम से बाहर कर दिया गया था। एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद टीम का कप्तान बनाए जाने पर डेविड वार्नर ने खुशी व्यक्त की है।
केवल दो गेंदों पर ही हैट्रिक लेने वाला ये गेंदबाज अब नहीं खेल सकेगा आईपीएल, ये है कारण
गौरतलब है कि डेविड वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में चैंपियन बनी थी। जबकि साल 2018 में केन विलियम्सन की कप्तानी में उसे खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब डेविड वार्नर एक बार फिर से आईपीएल के आगामी सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।