खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष हैं। आज ही के दिन यानी आज से ठीक 26 साल पहले कपिल देव ने अपने नाम एक विश्व कीर्तिमान दर्ज करवाया था। उन्होंने 8 फरवरी, 1994 को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
खतरे में पड़ा मोहम्मद अजहरुद्दीन का ये 35 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच 8 फरवरी 1994 से अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में कपिल देव ने हसन तिलकरत्ने का विकेट लेकर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ा। कपिल देव का ये टेस्ट क्रिकेट में 432वां विकेट था। न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली ने अपने टेस्ट करियर में 431 विकेट हासिल किए थे।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की रिकॉर्ड जीत
कपिल देव द्वारा हेडली का रिकॉर्ड तोडऩे के उपलक्ष्य में मैदान में दर्शकों ने एक मिनट खड़े होकर भारतीय ऑलराउंडर का अभिवादन किया था। इस मैच के दौरान 432 गुब्बारे उड़ाए गए। अभी तक सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज कपिल देव ही हैं।