Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ये होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! कोहली बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से वेलिंगटन में शुरू होगा। इस मैच में रोहित शर्मा की अनुपस्थित में सलामी बल्लेबाज की भूमिका युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ निभाएंगे। इस बात के संकेत कप्तान विराट कोहली दे चुके हैं।

पहले टेस्ट में अग्रवाल के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज उतरेगा ये क्रिकेटर, कोहली ने दिए संकेत

मैच में विराट कोहली के पास मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली सहित कई दिग्गजों क्रिकेटरों को पीछे छोडऩे का मौका होगा। कोहली केवल 11 रन बनाते ही सौरव गांगुली को टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

क्या विराट कोहली क्रिकेट के इस फॉर्मेट से लेंगे संन्यास? कही ये बात

कोहली अभी तक 84 टेस्ट मैचों में 7202 रन बना चुके हैं। जबकि गांगुली ने अपने टेस्ट करियर के 113 टेस्ट मैचों में 7212 रन बनाए हैं। इस मैच में विराट कोहली ईशांत शर्मा और रविचन्द्रन अश्विन को भी मौका दे सकते हैं।

संभावित प्लवेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा।