Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन भारत चौथी बार बना था विश्व चैम्पियन

खेल डेस्क। आज का दिन यानी तीन फरवरी का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए विशेष है। आज ही के दिन भारत चौथी बार अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने में सफल हुआ था।युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में 3 फरवरी 2018 को न्यूजीलैंड के बे ओवल मैदान में खेले गए फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया आठ विकेट से शिकस्त दी थी।

रोहित शर्मा ने विराट कोहली को अब इस मामले में छोड़ा पीछे

मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने केवल 216 रन ही बना सकी। जवाब में मनजोत कालरा (102 रन) की शतकीय पारी की सहायता से भारतीय टीम ने 38.5 ओवर में दो विकेट पर 220 रन बना आसान जीत दर्ज की।

पांचवें टी-20 मैच में नहीं खेलने के बावजूद विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

इस प्रकार भारत की जूनियर टीम ने चौथी बार खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले भारत ने 2000, 2008 और 2012 में विश्व कप जीता था। पहले विश्व कप जीत में युवराज सिंह सिंह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। यह टूर्नामेंट भारत ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीता था।