खेल डेस्क। चंडीगढ़ के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज चौधरी ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में तूफानी दोहरी शतकीय पारी खेली है। जिन्होंने खडग़पुर में मणिपुर के खिलाफ केवल 215 गेंदों में 230 रनों की तूफारी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 14 चौके लगाए ।
युवराज और इरफान के बाद अब ये भारतीय क्रिकेटर लेगा संन्यास!
युवराज की तूफानी पारी की सहायता से चंडीगढ़ मेघालय के खिलाफ 674 रनों का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज युवराज चौधरी ने अक्षित राणा के साथ 8वें विकेट के लिए 124 रन और 9वें विकेट के लिए हर्षित के साथ 188 रनों की साझेदारी की।
सचिन और लारा करेंगे टी-20 क्रिकेट में वापसी, पांच देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा
इस युवा क्रिकेटर की शैली पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के समान ही है। दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ ही ऑलराउंडर हैं। दोनों ही लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं। युवराज चौधरी उत्तराखंड से क्रिकेटर बनने की चाहत मेंं चंडीगढ़ आए थे।